(मित्रगण,
प्रस्तुत कर रहा हूँ इस ब्लौग पर अपनी पहली रचना। आप सबों के टिप्पणियों की प्रतीक्षा रहेगी।)
पौ फटने पर
चिडियों की चहचहाहट आती है,
खिडकी बन्द रहती है,
कमरे में फिर भी आ जाती है;
खिडकी के पल्लों के बीच थोडी सुराख है,
अन्दर कमरे में थोडी धूप भी आ जाती है;
खिडकी-दरवाजे बन्द रहते हैं,
फिर भी सुबह होने पर
कमरे में रौशनी हो जाती है;
सुबह की कुछ बात ही निराली होती है,
बिन घडी देखे ही
पता चल जाता है
कि सुबह हो गई,
आँख खुद-ब-खुद खुल जाती हैः
जब परिवर्तन की बेला आएगी,
तो रोके ना रुकेगी;
खिडकी-दरवाजे बन्द भी हों
तो भी कमरे रौशन हो जाएँगे;
सुबह होने दो,
बिन घडी देखे ही
सब जाग जाएँगे !
पृथ्वी के आधे चक्कर में
दिन रहता है,
बाँकी आधे चक्कर में रात रहती है,
फिर अगले चक्कर में
यही क्रम दुहराता हैः
आओ मिल कर धरती घुमाएँ !
रात वाला आधा चक्कर जल्दी पूरा हो जाएगा,
सवेरा
जल्दी आ जाएगा।
आओ कोशिश करें !
-जन्मेजय
13 comments:
"आओ मिल कर धरती घुमाएँ !
रात वाला आधा चक्कर जल्दी पूरा हो जाएगा,
सवेरा
जल्दी आ जाएगा।""
liked it....!!!![:)]hope to see more from u soon..!!
nice one buddy.. :)
haan baaki posts ka intezaar hain!! :)
जब परिवर्तन की बेला आएगी,
तो रोके ना रुकेगी;
खिडकी-दरवाजे बन्द भी हों
तो भी कमरे रौशन हो जाएँगे;आपकी लेखनी से यह मंच भी यूँ ही रौशन होती रहे यही शुभकामना है।
सप्रेम-
कुन्दन कुमार मल्लिक
"Pariwartan hi Prakriti ka niyam hai"- is rahasya ko aapne apni lekhni ke madhyam se bade hi sadharan shabdo me abhivyakta kiya hai.......aur itihas sakhsi hai ki kalam/lekhni ke madhyam se bade-bade pariwartan is duniya me aaye hai!!!!!!
Bahut-bahut badhai aur subhakamnayen!!!!!
हुज़ूर आपका भी एहतिराम करता चलूं ............
इधर से गुज़रा था, सोचा, सलाम करता चलूं ऽऽऽऽऽऽऽऽ
-(बकौल मूल शायर)
नमस्कार !!!
आपने क्या खूब लिखा है "जब परिवर्तन की बेला आएगी,
तो रोके ना रुकेगी;............. "
हम उम्मीद करते है की आप की अगली रचना से जल्द ही रूबरू होंगे !
धन्यवाद !!
राजेश
Parivartan ki bela kab exactly aayegi ye to pata nahi, but aapki ye kavita sun ke kisi ka bhi drishtikon jeevan ke prati zarur parivartit ho jayega...
Aapki rachna + bhav bahut ki khubsurat hain.....
Veryy beautiful, Very thoughtful & immensely motivating!! :)
janmejay bhai... Aahan ke lekhni mein aseem chetna aa sambhaavna swatah ujagar hoit aichh... Aasha aichh je ei dhaar aviral bahait rahat !!
Hamar Subh-kaamna sadaiv aahan ke sang aichh !!
Jai Ho !!
Saprem-
Anant
MINDBLOWING,MINDBOGGLING,SIMPLY SUPERB CREATION BY THE TRUE GENIOUS
janmejay ji gud one.....!!!
my personal fav line in this are....
"खिडकी के पल्लों के बीच थोडी सुराख है,
अन्दर कमरे में थोडी धूप भी आ जाती है;
खिडकी-दरवाजे बन्द रहते हैं,
फिर भी सुबह होने पर
कमरे में रौशनी हो जाती है;"
and i truly amazed by your thoughts!!
thnxs for the luvly creation..and for sharing with us!!
hope to have more from you very soon....!!!
with sweet wishes...:)
sanjana das....
जन्मेजय के सोच के हम बहुत कायल छी,
हम सब त बचपन साथ साथ बितेने छी,
परन्तु ई चिंटू सं कहिया चिंतन बैन गेलैथ,
बचपन के सोच के एक नव दिशा देलैथ,
अई बात के खबरों नई होब देलैथ,,
हिनकर ई रचना में सबसँ बढ़िया हमरा लागल,
"खिडकी-दरवाजे बन्द रहते हैं,
फिर भी सुबह होने पर
कमरे में रौशनी हो जाती है;"
हिनकर सोच त देखियौ,
अपन मन सं सोचियौ,
सच में जखन खिरकी दरवाजा सब बंद छै,
त भोरे भोर रौशनी कत सं आबि जाय छै.
आनन्द दास
खिडकी के पल्लों के बीच थोडी सुराख है,
अन्दर कमरे में थोडी धूप भी आ जाती है;
खिडकी-दरवाजे बन्द रहते हैं,
फिर भी सुबह होने पर
कमरे में रौशनी हो जाती है;
सर्वजन सुगम सम्प्रेषनीयता से युक्त अद्भुत शास्त्रीय लेखन ! अनूठे विम्ब भावों के सफल वाहक बन पड़े हैं !! आपकी प्रखर लेखनी दिनानुदिन नए कीर्तिमान स्थापित करे !
शुभ-कामनाएं !!
खिडकी बन्द रहती है,
कमरे में फिर भी आ जाती है;
खिडकी के पल्लों के बीच थोडी सुराख है,
अन्दर कमरे में थोडी धूप भी आ जाती है;
खिडकी-दरवाजे बन्द रहते हैं,
फिर भी सुबह होने पर
कमरे में रौशनी हो जाती है;
सुबह की कुछ बात ही निराली होती है,
Post a Comment